Home Haryana भगवान परशुराम जयंती पर बोले विधायक चतरभुज अत्री: “मोदी जी आतंकवादियों को...

भगवान परशुराम जयंती पर बोले विधायक चतरभुज अत्री: “मोदी जी आतंकवादियों को सबक सिखाने वाले अवतार”

250
0

जींद | कसूहन गांव में आयोजित भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि भगवान परशुराम सिर्फ एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे समाज के महापुरुष हैं। उन्होंने भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

विधायक ने कहा कि जिस प्रकार परशुराम ने अधर्म और राक्षसों का संहार किया, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर की गई कार्रवाई को “घर में घुसकर मारा” बताते हुए मोदी को परशुराम का अवतार बताया।

अत्री ने सेना के साहस को नमन करते हुए कहा कि हमारी सेना न केवल ताकतवर है, बल्कि दुनिया में सबसे अनुशासित भी है। उन्होंने कहा, “हम आतंकवादियों पर हमला करते हैं, आम लोगों पर नहीं। पाकिस्तान को जो जवाब मिला है, वह हमारी ताकत और नीति का प्रमाण है।”

विधायक ने अंत में कहा कि भारत की सेना और नेतृत्व पर पूरे देश को गर्व है और आज हर भारतवासी प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सैनिकों को सलाम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here