सोनीपत, 24 फरवरी —– हरियाणा में आज कल फूड कॉपरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.सोनीपत के गांव बरोदा में बने हैफेड के गोदाम में अधिकारियों की टीम पहुंची.गोदाम में करीब 1 लाख 62 हजार गेहूं के बैग्स पर पानी का छिड़काव करके वजन बढ़ाया जा रहा था और अधिकारियों को इस बात का भी इल्म लग रहा है कि इसमें वजन बढ़ाने के लिए यह पानी का छिड़काव किया जा रहा था।
गेहूं खरीद से पहले गोदामों की हो रही जांच
केंद्र और राज्य सरकार किसान से गेहूं खरीद करके गरीबों और आपातकाल के लिए उसका भंडारण करती है और इसके लिए हरियाणा के अलग अलग हिस्सों में केंद्रीय खरीद एजेंसी एफसीआई ने गोदाम बना रखे है.आजकल गेहूं खरीद से पहले सभी गोदामों की जांच की जा रही है, लेकिन जब रोहतक डिवीजन मैनेजर केशव मीणा अपनी टीम के साथ बरोदा गांव स्थित हैफेड के अंतर्गत आने वाले गोदाम में पहुंचे तो वहां उनको मामला समझते देर नहीं लगी. जिन कर्मचारियों और अधिकारियों के पास इसके रख रखाव की जिम्मेदारी दे रखी थी उन्होंने वहां पर रखे गेहूं पर पानी का छिड़काव कर रखा था , यहां करीब 8 लाख मेट्रिक टन गेहूं के 1 लाख 62 हजार बैग्स रखे हुए है, शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि गेहूं को वजन को बढ़ाने के लिए यह पानी का छिड़काव किया गया है।
FCI रोहतक डिवीजन मैनेजर ने दी ये जानकारी
एफसीआई रोहतक डिवीजन के मैनेजर केशव मीणा ने बताया कि बरोदा में जो गोदाम बनाया गया है इसमें करीब 1 लाख 62 हजार बैग्स रखे है जहां करीब 8 लाख मेट्रिक टन गेहूं रखा गया है.यहां पर रखे गए गेहूं पर पानी का छिड़काव किया गया और इस गोदाम का रोज रखाव का जिम्मा हैफेड को दे रखा है और लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और यहां कितना गेहूं खराब हुआ और आगे क्या मामला है इसकी जांच करवाई जाएगी ।







