Home Haryana NRI पिता ने कुछ इस अंदाज में की बेटी की शादी, तस्वीरें...

NRI पिता ने कुछ इस अंदाज में की बेटी की शादी, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

197
0

कैथल (अंकुर कपूर): आपने शादियों में बारातियों को उपहार और दहेज देने का रिवाज तो सुना होगा लेकिन हरियाणा के कैथल में कुछ अनोखी शादी हुई। जहां शादियों में बारातियों को पैसों या ज्वेलरी की जगह पौधे भेंट किए गए। इतना ही नहीं दूल्हे को दहेज में भी पौधे दिए गए। बता दें कि लड़की के पिता सत्यवान इटली से आया था। दुनिया के हर पिता अपने बेटियों को शादी में उपहार देने के कई तरह के सपने देखता है लेकिन इस पिता ने अपनी बेटी की शादी अपने गांव सौंगरी गुलियाना में आकर की।

रस्मों रिवाजों को उपहार स्वरुप पैसे या ज्वेलरी की जगह पौधे भेंट करके पूरी की। दूल्हा-दुल्हन को भी आशीर्वाद स्वरुप पौधे ही भेंट किए गए, ताकि शादी को यादगार तो बनाया ही जा सके व जैसे पौधे हरे-भरे रहते हैं उसी प्रकार जीवन भी हरा-भरा बना रहे। शादी में पहुंचे एक पूर्व विधायक ने कहा कि हम बारात लेकर पहुंचे हैं और यहां पर पौधा उपहार स्वरुप भेंट किया गया। जो एक अच्छा प्रचलन है जिससे पर्यावरण तो होगा ही, साथ में समाज में एक अच्छा मैसेज भी जाएगा।
उधर लड़की के पिता सत्यवान ने कहा कि मेरी इच्छा थी पर्यावरण को बचाने के लिए काम करूं और संधू भाई से प्रेरित होकर मैंने भी सोचा क्यों ना बेटी की शादी बिना किसी दान दहेज के ही की जाए। बेटी की शादी में बारातियों को उपहार स्वरुप पौधे भेंट किए हैं और बिना दहेज के शादी की है बस बेटी को जरूरत के अनुसार कपड़े ही दिए हैं। उधर दूल्हा बने पेशे से वकील विकास ने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण में चेंज आ रहा है तो इसको बचाने के लिए पहल करनी जरूरी है, क्योंकि पेड़ों से ही ऑक्सीजन मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here