अम्बाला, 13 फरवरी – अंबाला में नगर परिषद के चुनाव का बिगुल बज चुका है और आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है,लेकिन आज अभी तक किसी भी कैंडिडेट ने अपना नॉमिनेशन नहीं किया ! जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ेगा और कैंडिडेट डिक्लेयर हो जाएंगे चुनाव तेजी पकड़ने लगेगा.वहीं लोगों को भी उम्मीद है कि ऐसा पार्षद हो जिसकी छवि स्वच्छ हो जिसका नाम हो जो लोगों के काम करवा सके ऐसा न हो कि वो अपने घर में बैठा रहे और लोगों के काम न हों ! लोग चाहते है कि ऐसा पार्षद आए जो लोगों के काम करवा सके !
अंबाला कैंट में सबसे बड़ा मुद्दा सफाई व्यवस्था
अंबाला कैंट की बात करे तो अंबाला कैंट में सबसे बड़ा मुद्दा सफाई व्यवस्था है ! सफाई को लेकर लोग काफी परेशान है ! वहीं लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से सेंटर में बीजेपी सरकार है और हरियाणा में भी बीजेपी सरकार है तो बीजेपी का ही अगर पार्षद होगा तो काम आसानी से हो सकेंगे.अगर किसी दूसरी पार्टी का होगा तो काम रुक जाएंगे ! लोगों का कहना है कि 1014 के बाद अंबाला में बहुत डेवलमेंट के काम हुए है उसे पहले तो अंबाला में कोई काम ही नहीं हुए थे ! लोगों ने बीजेपी के राज में हुए कामों को भी गिनवाया ! लोग चाहते है कि बीजेपी का ही पार्षद बने लेकिन वो जो कोई भी हो अच्छी छवि वाला हो जो जनता के काम करवा सके ! कुल मिलकर देखा जाए तो लोगों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार अगर ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी तो विकास के कार्यों में तेजी आएगी !






