पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के गांव औरंगाबाद स्थित एक कंपनी में काम करते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन कर्मचारी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की माने तो कंपनी में पेंट शॉप में कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक पेंट शॉप में ब्लास्ट हो गया और आग की चपेट में आकर 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से पलवल के नागरिक अस्पताल लाया गया।
डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कर्मचारियों की माने तो कंपनी प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई हैं। कर्मचारियों ने इस हादसे का जिम्मेदार कंपनी प्रबंधकों को बताया है। वही ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई। ब्लास्ट होने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की असल सच्चाई सामने आ पाएगी।







