हरियाणा- विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सभी पार्टियों की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है तो वही जेजेपी सुप्रीमों अजय चौटाला हरियाणा के सभी जिलों में दौरे कर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने में लग चुके है। साथ ही कार्यकर्ताओं से फीड लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के आदेश दिए जा रहे है आज जेजेपी सुप्रीमों अजय चौटाला और निशाना सिंह जन संपर्क अभियान के तहत अंबाला में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया जनसभा के बाद अजय चौटाला जेजेपी पंचायती राज के जिला प्रधान हरकेश सुल्लर द्वारा खोले गए। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया के बातचीत करते हुए कहा ओम प्रकाश चौटाला भी भाजपा के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री रह चुके है। ऐसे ही 2024 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जेजेपी का हो सकता है चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विधानसभा सत्र के दौरान आज अभय चौटाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कंपनी पर हिसार एयरपोर्ट की जमीन खरीदने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर निशाना साधते हुए अजय चौटाला ने कहा कि अभय के द्वारा बेबुनियाद और तथ्यहीन आरोप लगाए गए है। जिसके चलते ही स्पीकर द्वारा उसे 2 दिन के लिए बाहर किया गया है इसके अलावा अभय चौटाला द्वारा 24 फरवरी से हरियाणा में शुरू की जा रही पैदल पदयात्रा को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में प्रचार प्रसार करना सबका अधिकार है।







