Home Business/Education हरियाणा खेल नर्सरी आवंटन के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा खेल नर्सरी आवंटन के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन

16
0

चंडीगढ़ | हरियाणा खेल विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की है।

खेल विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि खेल नर्सरी केवल उन्हीं खेलों के लिए स्वीकृत की जाएंगी, जो ओलंपिक, एशियन और कॉमनवैल्थ गेम्स में शामिल हैं।

खेल विभाग ने सभी पात्र सरकारी व निजी संस्थानों से अपील की है कि वे विभाग द्वारा तय किए गए मापदंडों के अनुसार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किसी भी संस्था का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here