Home Accident सिरसा में लगातार बा+ढ़ का तां#डव, गांव छोड़ने को मजबूर हुए ग्रामीण

सिरसा में लगातार बा+ढ़ का तां#डव, गांव छोड़ने को मजबूर हुए ग्रामीण

225
0

सिरसा (एकता): हरियाणा में लगातार बा+ढ़ का तां#डव जारी है। हैरानी की बात यह है कि लोग अपना गांव तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को सिरसा के गांव बुर्ज कर्मगढ़ में बाढ़ का पानी पहुंचने से सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। बाढ़ से बचाव के लिए जिला परशान और ग्रामीण जुटे हुए हैं। जिला प्रशासन बाढ़ से बचाव के लिए कोशिश कर रहा है लेकिन वह किसी न किसी गांव को अपनी चपेट में लेता जा रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सिरसा की घग्घर नदी से सटे 49 गांवों में फिलहाल बाढ़ का खतरा बना हुआ है, क्योंकि नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण परेशान दिखाई दे रहे हैं लेकिन अभी स्थिति ऐसी बनी हुई है कि बाढ़ पर कंट्रोल नहीं किया जा सकता। हालात यह हो गए है कि ग्रामीणों के खेतों में बाढ़ का पानी आ चुका है। वह अपने घर का सारा सामान ट्रैक्टर-ट्राली में लोडकर किसी दूसरे गांव में जाने को मजबूर हो रहे हैं। जब तक सिरसा जिला में स्थिति ठीक नहीं हो जाती, तब तक ग्रामीण अपने घर से दूर किसी दूसरे गांव में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here