Home Ambala गांव पंजोखरा साहिब व बाले का नगला से सैकड़ों युवाओं ने भाजपा...

गांव पंजोखरा साहिब व बाले का नगला से सैकड़ों युवाओं ने भाजपा थामा दामन

180
0
अम्बाला, 18 सितम्बर– आज गांव पंजोखरा साहिब और बाले का नगला क्षेत्र से सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पूर्व मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के निकलसन रोड स्थित चुनावी कार्यालय में सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा युवा पार्टी की रीढ़ है और भाजपा में युवाओं के शामिल होने से पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा भाजपा में हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डटकर प्रचार करने का आह्वान किया.
पंजोखरा साहिब से युवा कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में हर्ष कुमार, वंश, अमरीतपाल, पम्मा, शैली, साहिल, हैरी तुर्का, गुगु, सौरभ, बंतराम, श्रवण, संटी, बलविंद्र, अजय, मंगी, हिमांशु, सुनील, काला, दिवांशु, मोहित, गुरबिंद्र, अंकुर, नैब सिंह, भरत लाल, इंद्रजीत, बिट्‌टू, हरप्रीत, मनप्रीत, गुरमीत, हैप्पी, मुकुल, गुरप्रीत सिंह, जसविंद्र, अभिनव, कुलप्रीत, दवेंद्र सहित कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।वहीं बाले का नगला से कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, देवदास, सुमेरचंद, टिकाराम, दीपक, प्रताप, सूरज, सचिन, प्रवीण, शुभम, कर्ण, शंकर, अभिषेक, सन्नी, सोनू, विनोद, राकेश, मनीष, मुन्ना, प्रिंस, रामफल, शिव कुमार, प्रियांश, फतेहचंद, राजेश, सुरेंद्र, साहिल, सत्यापाल व अन्य भाजपा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here