Home Crime कलियुगी मां की शर्मनाक करतूत, 11 साल की मासूम बच्ची से करवाया...

कलियुगी मां की शर्मनाक करतूत, 11 साल की मासूम बच्ची से करवाया घिनौना काम

168
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 11 साल की मासूम बच्ची से उसकी मां ने शर्मनाक करतूत की। यहां उसने अपनी बच्ची के हाथों में किताबों की जगह झाड़ू-पोछा थमा दिया। बता दें कि उसकी मां उसे लोगों के घरों में काम करने के लिए भेजती थी। मीडिया सूत्रों के अनुसार बच्ची की मां उससे बालमजदूरी करवा रही थी। पुलिस के बच्ची को रेस्क्यू करने के बाद मामला सामने आया और बच्ची की मांग पर उसे उसके पहले पिता के पास नेपाल वापस भेजा गया।

बता दें कि जहां पर कुछ साल पहले नेपाल की रहने वाली महिला अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद अंबाला में अपनी बेटी के साथ पहुंची। यहां आकर उसने दूसरी शादी रचाई और अपनी 11 वर्षीय बेटी को बाल मजदूरी करने भेज दिया। बच्ची 3 साल तक लोग घरों में काम करती रही और बाल मजदूरी से इतनी परेशान हो गई कि उसने घर से भागने की सोच ली।

मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू करके चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को सौंप दिया और जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने बच्ची की काउंसलिंग की तो उस दौरान बच्ची ने आपबीती बताई। जिसके बाद बीती शाम 13 वर्षीय बच्ची को नेपाल की एक संस्था के जरिए उसे उसके पिता के पास भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here