Home Haryana राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रामपाल माजरा के बयान पर किया...

राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने रामपाल माजरा के बयान पर किया तीखा पलटवार.. कहा पहले अपने गिरेबान में झांकें

153
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने ‘पैसा-पैसा करती है’ के डायलॉग को लेकर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा पर कड़ी प्रतिक्रिया दी   है। उन्होंने कहा कि उनके पति स्वर्गीय नरसिंह ढांडा तत्कालीन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और वह भी वर्तमान में राज्य मंत्री हैं, लेकिन पहले भी उनके पास केवल 3 एकड़ जमीन थी और आज भी वही है।
कमलेश ढांडा ने  ये भी कहा कि , जब वह 2024 के विधानसभा चुनाव का नामांकन करने आएंगी तब भी उनके पास 3 एकड़ जमीन ही होगी। वह बुधवार को प्राचीन श्री कपिल मुनि धाम परिसर में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जारी सफाई अभियान में शामिल होने पहुंची थीं।
ढांडा ने दी नसीहत…शब्दों की गरिमा रखनी चाहिए
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ढांडा ने कहा कि उनका ध्येय अपने पति की तरह ईमानदारी से राजनीति करना है। इस डगर पर वह हर स्थिति में चलती रहेंगी, जो लोग उनके संबंध में राजनीति नाम पर पैसा कमाने का आरोप लगा रहे हैं, वे पहले अपने गिरेबान में झांकें। इसके बाद उन्हें खुद पता चल जाएगा कि जब उन्होंने राजनीति शुरू की तब वे कहां थे और आज कहां हैं, ढांडा ने नसीहत देते हुए कहा कि क+टाक्ष करने वालों को शब्दों की गरिमा में रहकर अपनी बात करनी चाहिए। खास तौर से महिलाओं के सम्मान का ध्यान रहे। बता दें कि  राज्यमंत्री ने पूर्व  मुख्य संसदीय रामपाल माजरा की दो हफ़्ते पुरानी वीडियो पर ये प्रतिक्रिया दी है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है ।
विकास कार्यों में गोलमाल किसने किया – रामपाल माजरा
वहीं  प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय रामपाल माजरा ने बिना नाम लिए राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सफाई देने वाले खुद को सही बता रहे हैं तो वह कौन है जो ठेकेदार और अधिकारियों से कमीशन वसूल करता है..माजरा ने कहा की विधानसभा सत्र में जिस मकान की रिपेयर पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च होने के दस्तावेज सामने आए, वह किसका है? तालाब, रिचार्ज बोर, सफाई और अन्य विकास कार्यों में गोलमाल किसने किया। यह सब मैं अकेला नहीं कह रहा, यह जनता की आवाज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here