Home politics हमने 10 सवाल खड़े किए हैं..उसका जवाब दे भाजपा सरकार -भूपेंद्र...

हमने 10 सवाल खड़े किए हैं..उसका जवाब दे भाजपा सरकार -भूपेंद्र सिंह हुड्डा

109
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  पत्रकार वार्ता के दौरान  भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हरियाणा  की भाजपा सरकार से उन्होंने 10 सवाल खड़े किए हैं कि आखिर 15 साल में उन्होंने क्या किया और इस बात को लेकर वो घर-घर जाएंगे.
प्रदेश में  कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 
 वहीं प्रदेश में  कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हर रोज प्रदेश में क*त्ल होते जा रहे हैं.सरेआम गो*लियां चलाई जा रही है.उन्होंने  कहा कि 2005 से पहले भी हरियाणा में ऐसे ही हालात थे.2005 में कांग्रेस की सरकार आई और मुझे मौका मिला और मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले मेरा ऐलान यह था बदमाशों को की या तो बद*माशी बंद कर दो या हरियाणा छोड़ दो.भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी और पूरे प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं होगी.
BJP के राज में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है केंद्रीय एजेंसी ने भी  पूरे देश में हरियाणा को असुरक्षित बताया है. आज प्रदेश में ना तो नेता सुरक्षित है,  ना कोई व्यापारी सुरक्षित है.इनेलो और बसपा के गठबंधन को लेकर भी उन्होंने कहा कि मुकाबला केवल कांग्रेस और बीजेपी में है. पूरे हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार के बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार पूरे बहुमत से जीतेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी. भाजपा द्वारा बार-बार फैसला बदलने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस तरह के फैसले इसलिए कर रही है कि वह अपनी गलतियां स्वीकार कर रही है. भाजपा की सरकार ने हर वर्ग का शोषण किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here