Home Haryana गुरूग्राम की सडको पर लगेगा विंटेज कारो का जमावड़ा…देशभर कि बेस्ट विटेजे...

गुरूग्राम की सडको पर लगेगा विंटेज कारो का जमावड़ा…देशभर कि बेस्ट विटेजे लेगी हिस्सा

184
0
गुरुग्राम, 6 फरवरी -गुरूग्राम में देश की 100 साल से ज्यादा पुरानी विटेज कारों का जमावडा़ लगने वाला हैं। आने वाली 21 से 23 फरवरी गुरूग्राम की सड़को पर विटेज कारो की रैली का आयोजन होगा जिसमें देश भर के राज शाही परिवारो को भी न्यौता दिया गया हैं । दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर गुरुग्राम के एम्बियन्स ग्रीन्स गोल्फ कोर्स रोड तक 21 से 23 फरवरी को होने वाली विनटेज कार रैली को लेकर गुरुग्राम में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
21 से 23 फरवरी तक होगा आयोजन 
बता दें कि  3 दिन चलने वाले इस कार रैली में सैकड़ों पुरानी कारे हिस्सा लेगी, जिनमें भारत की विंटेज कार जो की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी कारे देखने को मिलेंगी। 21 गन सेल्यूट इंटरनेशनल विंटेज कार रैली और कॉन्कोर्स शो, बीते कई सालों में आयोजन के बाद अब दिल्ली एनसीआर में अच्छा खासा नाम रखती है। इसी के साथ ही इस कार रैली का 11व सत्र एक शानदार और भव्य अंदाज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इस बार भारत भर की विंटेज एवं क्लासि कारों के मालिकों ने भारत की इस सर्वाधिक प्रतिष्ठित विंटेज कार एक्स्ट्रावेंगेजा शो में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है।
इंडिया गेट पर होगा आयोजन..125 कारे लेंगी हिस्सा 
इस साल विंटेज कार रैली को एक बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें 125 से अधिक चुनी गई विंटेज एंड क्लासिक कारों को पहले के सत्रों से बेहद विशाल और भव्य स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत को एक विश्वस्तरीय मोटरिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन के तौर पर स्थापित करना है। भारत से कई अंतरराष्ट्रीय कार क्लबों और देश भर के शाही परिवारों को भी आमंत्रित किया गया हैं। जो कि इस शानदार आयोजन में सहभागिता के लिए अपनी विंटेज कार को लेकर आएंगे। इस आयोजन के कर्टेन रेजर में 35 विंटेज और क्लासिक कारों का एक काफिला गुरूग्राम में परेड करेगा जिनमें शामिल खूबसूरत कारों में जैगुआर एक्सके 120, पोनटिक कन्वर्टेबल, रॉल्स रॉयस बोट टेल कन्वर्टेबल, जैगुआर मार्क 5, आस्टिन प्रिंसेज, 1939 मर्सडीज बेंज टाइप 230 पुलमैन शामिल हैं।
बाइट-मदन मोहन , आयोजक विटेंज कार रैली
विटेज कारो में सैकड़ो साल पुरानी कारे भी दिखेगी
इस आयोजन के लिए भारत के कार पूल में से सिर्फ 125 विंटेज और क्लासिक कारो का चयन किया गया है।  21 गन सेल्यूट इंटरनेशनल विंटेज कार रैली और कॉनकोर्स शो का 11वा सत्र, संभवतया पहला ऐसा विंटेज शो है जिसमें पूरे भारत से कारे आ रही हैं। हर साल की तरह ही 21 गन सेल्यूट  विंटेज कार रैली और कॉन्कोर्स शो के 1वे सत्र में कई खूबसूर कारों को प्रस्तुत किया जाएगा, जिनमें मैकबैक एसडब्ल्यू 38 1937, होर्च 780 कैर्बियोलॉज, 1959, लिस्टर कॉस्टिन जैगुआर, 1933 जैगुआर एसएसआई कूपे, जैगुआर एक्सके 120, मर्सिडीज 630 मर्फी, रॉल्य रॉयस-सिल्वर घोस्ट और कई अन्य शामिल हैं।
          ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here