फरीदाबाद, 22 जनवरी -फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से लगने वाले बाजारों में दुकान लगाने वाले लोगों से वसूली की जाती है.इसको लेकर सैकड़ो लोगों ने आज नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है। वही निगम के अधिकारियों ने उगाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। फरीदाबाद में सप्ताह के अंदर अलग-अलग जगह पर बाजार लगाए जाते हैं. जिनमें दुकान लगवाने की आवाज में उगाई की जाती है लोगों ने कई लोगों पर उनसे जबरन वसूली करने का आरोप भी लगाया है.इसको लेकर निगम के अधिकारियों को शिकायत देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि वह छोटी सी दुकान लगाते हैं उसकी आवाज में जो कमाई होती है,यह दबंग लोग उनसे जबरन वसूली कर ले जाते हैं। वही नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र गर्ग का कहना है कि 200 के करीबन लोग उनसे जाकर मिले हैं.उन्होंने बताया है कि कुछ लोग उनसे बाजार लगवाने की आवाज में उगाई करते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा और बाजार भी अवैध रूप से नहीं लगने दिया जाएगा।







