Home Haryana डीसी से की फसल के बीज की किल्लत व बीज की...

डीसी से की फसल के बीज की किल्लत व बीज की कालाबजारी की शिकायत

118
0
कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी -भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यो ने आज जिले में हो रही फसल के बीच की किल्लत और बीज की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर कुरुक्षेत्र डीसी नेहा सिंह से मिले. इस दौरान उन्होंने  डीसी को ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य दिलबाग सिंह और संजू नम्बदार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार चाहती है की फसल को बदल बदल कर लगाया जाए। किसान भी चाहता है कि वह भी फसल को बदलकर लगाए,  लेकिन समय पर बीज नहीं मिल रहा है। और साथ ही जिले में कई बीज विक्रेता बीज की कालाबाजारी कर रहे हैं.इन सभी शिकायतों को लेकर आज कुरुक्षेत्र डीसी से मिले हैं और उनको लिखित में ज्ञापन भी सौंपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here