8 अगस्त, चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया कर्मियों की समस्याओं के लिए निणर्य लिया है कि उनकी मासिक पेंशन की दो शर्तें हटाई।पत्रकार की पेंशन आपराधिक मामले सामने आने पर या गलत आचरण या कोई और ऐसा मुद्दा सामने आने पर हट जाती थी। परिवार में दो मीडियाकर्मी काम कर रहे हैं तो एक को पेंशन मिलती थी। इन दोनों शर्तों को हटा दिया गया है। दुसरा फैसला किसानों के लिए किया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब से मैं प्रदेश का मुख्य सेवक बना तब से मैं किसानों के बीच जाता रहा। मैं भी गरीब किसान का बेटा हूं। हमने किसानों के लिए कई फैसले किए हैं। हमने एक ओर फैसला किया है। इस बार हरियाणा में कम बारिश हुई है। इसलिए फसलों की लागत और उसकी मेहनत बढ़ती है। इस बार सरकार खरीफ की फसलों , फल फूल और सब्जी पर बोनस देगी। हर फसल पर किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। किसान 15 अगस्त तक अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा दे । जिसके पास एक एकड़ से कम जमीन है तो भी उसे 2 हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को रिटायर होने तक उनकी सेवा सुरक्षा की गारंटी दी। इसके लिए एक्ट लाया गया है। ताकी बाद में इस मामले को कोई चुनौती न दे सके। इससे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों फायदा होगा। रेगुलर कर्मचारियों के बेसिक वेतन के समान वेतन दिया जाएगा। सालाना वेतन वृद्धि दी जाएगी। मेटरनिटी लाभ के पात्र होंगे। परिवार को स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। जिसकी सैलरी 50 हजार से ज्यादा है वो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी 15 अगस्त 2024 तक कच्ची नौकरी में पांच साल पूरा करने वाले कर्मचारियों मानदेय के अतिरिक्त 5 प्रतिशत मिलेगा। 10 साल वाले को 10 प्रतिशत और 15 साल वाले को 15 प्रतिशत अब मिलेगा। पहले की सरकारें पर्ची पर लिख कर दे देते और ये मामले कोर्ट में फंस जाते थे। कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिल पाता था। इसलिए हम इसके लिए एक्ट लेकर आए। विनेश फोगाट को लेकर कहा कि हरियाणा और पूरे देश को उसपर गर्व है। उसे सिल्वर मेडल विजेता के बराबर सुविधाएं और लाभ देंगे। मनू भाकर, सर्वजोत को बधाई । मैने दोनो को कल सीएम आवास बुलाया है।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि हुड्डा और विपक्ष के लोग हर वर्ग में राजनीतिक घुसा देते हैं अब खिलाड़ियों पर भी राजनीती कर रहे हैं। खिलाड़ियों के हौसले को बढाना चाहिए। राजनीती नहीं करनी चाहिए। जब हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। तब उन्होंने किसानों को एमएसपी क्यों नहीं दी। ये सिर्फ झुठ बोल सकते हैं। इनको गीता और बबीता और गीता फोगाट को भी देना चाहिए था। हमारी सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं दे रही है। वो एक ताकत है जो खिलाड़ियों के साथ है।







