Home Haryana रणजीत सिंह चौटाला बोले..भाजपा में हूँ और आगे भी भाजपा में ही...

रणजीत सिंह चौटाला बोले..भाजपा में हूँ और आगे भी भाजपा में ही रहूंगा

153
0
19  अगस्त, सिरसा : हरियाणा लोकगीत पार्टी की ओर रानिया  विधानसभा से भाजपा नेता गोबिंद कांडा के बेटे धवल कांडा के चुनाव लड़ने के सवाल पर हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा लोकहित पार्टी को तो सिरसा सीट भी जितनी मुश्किल हो रही है. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इनका तो एक ही काम है एमएलए बन जाओ और फिर CLU करवा लो , ना इनका हल्के में कोई रोल है ना इनका विधानसभा में कोई रोल है। साथी रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि मेरी बात हुई है इन लोगों को एक सीट ऑफर हुई है यदि यह लोग बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो वह भी गोपाल कांडा को नहीं देंगे बल्कि उनके परिवार से अगर कोई चुनाव लड़ता है तो उसे ही टिकट दी जाएगी।
 चौधरी  रणजीत सिंह चौटाला रनिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.उन्होंने  कहा कि वह पूरी तरह से अस्वस्थ हैं और वह रानियां विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे.वही रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में है और पार्टी के सम्मानित मेंबर हैं और वह पार्टी के साथ हैं.वही रणजीत चौटाला ने कहा कि वह आज भी सबसे मजबूत कैंडिडेट है और अगली सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। वही चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना  साधते  हुए कहा कि जिस प्रदेश से कांग्रेस एक बार चली गई वहां उनका दोबारा शासन नहीं आया है, चाहे वह वेस्ट बंगाल हो उत्तर प्रदेश हो बिहार हो.इसके साथ तमिलनाडु में भी कांग्रेस दोबारा सत्ता में नहीं आई है. चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि मुकाबला कांग्रेसी होगा,लेकिन सरकार तीसरी बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here