Home Business/Education हरियाणा के छात्रों को बड़ी राहत, अब साल में केवल दो बार...

हरियाणा के छात्रों को बड़ी राहत, अब साल में केवल दो बार देनी होगी परीक्षा

198
0

चंडीगढ|  हरियाणा के कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कक्षाओं के बच्चों को साल में सिर्फ दो बार—अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएं ही देनी होंगी।

पहले साल में तीन बार 20-20 अंकों की SET परीक्षा (छात्र मूल्यांकन परीक्षा) ली जाती थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इस बार 28 जुलाई से SET परीक्षा होनी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में केवल 40 अंकों की अर्धवार्षिक (सितंबर में) और 80 अंकों की वार्षिक परीक्षा (मार्च में) ही कराई जाएंगी। इस फैसले से न केवल बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम होगा, बल्कि शिक्षकों को भी शिक्षण में अधिक समय मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here