फरीदाबाद ( TSN)- फरीदाबाद में बढ़ रहे पॉल्यूशन को लेकर लोगों को काफी परेशानी होने लगी है, वही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने शुरू हो चुकी है।
बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल के डॉक्टर योगेंद्र सरदाना ने बताया कि जिस तरीके से फरीदाबाद में पॉल्यूशन लगातार बढ़ता जा रहा है । ऐसे में मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे बच्चे बुजुर्ग जिन्हें सांस लेने में और खांसी बुखार जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं और जगह-जगह पराली जलाई जा रही है ।पुराने वाहन जो सड़क पर चल रहे हैं जो पॉल्यूशन करते हैं उन्हें बंद किया जाए, जहां काम चल रहे हैं उन पर पानी का छिड़काव किया जाए और घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें, जब भी हम इस पॉल्यूशन पर कंट्रोल कर सकते हैं । इस पॉल्यूशन से जिन लोगों को दमा और सांस लेने की परेशानी है, उन्हें और ज्यादा परेशानी इस पॉल्यूशन से हो रही हैं, बुखार खांसी छोटे बच्चों को भी ज्यादातर हो रही है ।







