Home Sonipat नशे की लत ने बनाया युवक को चोर..सोनीपत जीआरपी थाना पुलिस ने...

नशे की लत ने बनाया युवक को चोर..सोनीपत जीआरपी थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

141
0
24 अगस्त, सोनीपत : जीआरपी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव छतेहरा का रहने वाला आशीष उर्फ आशु है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के सामने चोरी के तीन वारदातों का खुलासा किया है। जीआरपी थाना पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।यह शख्स आशीष उर्फ आशु है,जो सोनीपत के गांव छतेहरा का रहने वाला है। आशीष नशे का आदी है और इस नशे की लत ने ही इस युवा को अपराधी बना दिया।
 आशीष ने जीआरपी थाना पुलिस के सामने कबूल किया है कि सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उसने एक लड़की के मोबाइल फोन और पैसे को चोरी किया था।इसी के साथ चलती ट्रेन से दो महिलाओं के कान की बालियां भी चोरी की थी। वहीं आरोपी युवक कुंडली थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया है। आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आशीष उर्फ आशु नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आशीष ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने चोरी की तीन वारदातों का अंजाम दिया था। जिसमें एक लड़की से पैसे और मोबाइल फोन दो महिलाओं के कान की बालियां चलती ट्रेन से और कुंडली थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल की चोरी को अंजाम दिया गया था आशीष नशे का आदी है और इसी पूर्ति को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here