अम्बाला, 30 जनवरी –आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के बयान के बाद सोनीपत के राई से सिंचाई विभाग के अधिकारी आशीष कौशिक ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की है ! जिसपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मामला दर्ज हुआ है तो जांच होगी.वहीं दिल्ली में में पंजाब सरकार की गाड़ी में कैश और शरा.ब पकड़े जाने पर भी अनिल विज ने तीखा प्रहार किया ! इसके साथ ही उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी.
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक टेरर क्रिएट करने की कोशिश को है दिल्ली के लोगों को ! इसका जवाब तो देना होगा ! वहीं केजरीवाल ने अमितशाह को यमुना का पानी पीके दिखाने की बात कही जिसपर अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमत्री ने पीकर दिखा दिया.
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब से गाड़ी आई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंजाब से गाड़ी आई है तो पंजाब से पैसे कौन भेज रहा है पंजाब में किसकी सरकार है किसके पास पैसों का अंबार है ये अंदाजा लगाया जा सकता है ! उन्होंने कहा कि ये सुचिता की बात करने वाले हर हथकंडा अपना रहे है !






