हरियाणा, 30 जनवरी –सोहना से लगते नौ गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले ग्यारह महीने से धरने पर बैठे है, लेकिन प्रशासन उन्हें केवल आश्वासन दे रहा है. बीती दो जनवरी को डीसी नूंह ने उन्हें आश्वासन दिया था की आने वाले पंद्रह दिनों में आपकी मीटिंग मुख्यमंत्री से या HSIIDC से करा दी जाएगी और किसान इस बात पर राजी हो गए,मगर पंद्रह दिन की बजाए लगभग एक महीना हो गया प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
एसडीएम ने दिया एमडी से मीटिंग का आश्वासन
वहीं किसानों ने आज (ब्रहस्पतिवार) आई एम टी मे चल रहें काम को रोकने का ऐलान कर दिया.जिसकी भनक प्रशासन को लगी तो प्रशासन हरकत मे आ गया,एस डी एम नूंह प्रदीप अहलावत मौके पर पहुंचे। एस डी एम नूंह प्रदीप कुमार अहलावत ने सभी किसानों को आश्वासन दिया की शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में HSIIDC के एमडी के साथ आपकी मीटिंग कराइ जाएगी. जिसमें आप अपनी मांगों को रख सकते हैं। जिस पर किसान कमेटी राजी हो गई। किसानों ने आज बताया की हमने प्रशासन की बात मान ली है बाकी एमडी से मीटिंग होने के बाद को निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी ये मीटिंग सफल जरुर होगी।







