चंडीगढ़ | हरियाणा में घर और फ्लैट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार फ्लैटों के रेट में 10% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव पर आज होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, सरकार कलेक्टर रेट का तीन गुना रेट तय करने की बाध्यता हटाने पर भी विचार कर रही है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो जमीन विक्रेता अपने हिसाब से रेट तय कर सकेंगे और सरकार भी अपनी सुविधा के अनुसार भूमि खरीद सकेगी।
वहीं, बैठक में शिक्षक तबादला नीति में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा जाएगा। शिक्षा विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार सुधार करने की योजना पर काम कर रही है।







