हरियाणा ( TSN)- पूर्व मंत्री हरियाणा करण सिंह दलाल ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा । उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को रोकने में सरकार नाकामयाब रही है । करण दलाल ने कहा कि वायु प्रदुषण आज सम्पूर्ण विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन आज फरीदाबाद जिले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इस तरफ कोई ध्यान नही दे रही है और आमजन को इस समस्या से अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया है।
करण सिंह दलाल ने कहा कि फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता अभी हानिकारक है। यह आज 5+ सिगरेट पीने के बराबर है। औद्योगिक जिला फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में पांचवे स्थान पर था। आज हम तथाकथित विकास के नाम पर कई ऐसे काम कर रहे हैं जिनका असर वायु की शुद्धता पर पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण के बाद से लगातार उत्पादन क्षमता बढ़ता जा रहा है । उन्होंने कहा कि
वे सैक्टर 12 फरीदाबाद सचिवालय के बाहर इस मुद्दे को लेकर धरना प्रर्दशन करेगें, यदि तब भी सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगें क्योंकि ये कोई राजनीतिक मुद्दा नही है ये मुद्दा आमजन के जीवन का है ।







