Home Crime हिसार के मंडी आदमपुर में युवक की हत्या: रेलवे स्टेशन के पास...

हिसार के मंडी आदमपुर में युवक की हत्या: रेलवे स्टेशन के पास खून से सना शव मिलने से सनसनी

15
0

हिसार  | हिसार के मंडी आदमपुर में सरपंच चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के पास खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव रेलवे पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। शव की हालत बेहद गंभीर थी और वह पूरी तरह खून से सना हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई और बाद में शव को मौके पर फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान मंडी आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवक की निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here