यमुनानगर (एकता): हरियाणा में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में गैंगस्टरों के ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की। बता दें कि यह मामला टेरर फंडिंग जुड़ा हुआ है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में तकरीबन 70 जगहों पर गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई हुई। तन्नु मन्नु शराब कारोबारी के घर पर एनआईए और लोकल पुलिस ने छापा मारा।
एनआईए लेडीस पुलिस के साथ सुबह से ही शराब कारोबारी के घर पर पूछताछ कर रही है। यमुनानगर की महावीर कॉलोनी में आज सुबह एनआईए यानी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड चल रही है। डीएसपी ने बताया कि एनआईए व यमुनानगर पुलिस द्वारा मिलकर सुबह 5 बजे से तन्नु मन्नु के घर पर जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है।







