Home Faridabad सरस मेले का अवलोकन करने पहुंचे मंत्री कृष्ण लाल पवार..अरविन्द केजरीवाल...

सरस मेले का अवलोकन करने पहुंचे मंत्री कृष्ण लाल पवार..अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना

155
0
फरीदाबाद, 29 जनवरी –फरीदाबाद में आयोजित हो रहे सरस मेले का अवलोकन करने  ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल ने पिछले चुनाव में अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि यमुना को साफ कर देंगे लेकिन अब तक यमुना साफ नहीं हुई। दिल्ली के लोग आज भी सीवर मिक्स पानी पीने को मजबूर हैं।
मंत्री कृष्ण लाल पवार ने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली के लोगों को बिजली पानी जैसी सुविधाएं देने का वादा किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को लेकर उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के बड़े लीडर हैं और हम भी उन्हें बड़ा नेता मानते हैं लेकिन वह यह बताएं कि दिल्ली चुनाव प्रचार में उनकी ड्यूटी क्यों नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक विपक्ष का नेता भी तय नहीं कर पाई है और उनके विधायक भी उनके साथ नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here