हरियाणा, 24 दिसंबर –भारत में शादी करने के बाद अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश में बैठे व्यक्तियों ओर लिव इन में रहने वाले जोड़ो पर महिला आयोग सख्ती करेगा । जिला पुलिस लाइन में शिकायतें सुनने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने कहा कि सोशल मीडिया का गलत प्रयोग बढ़ा है । पढ़ें लिखे ओर उच्च शिक्षित महिला पुरुष भी शोषण और हनी ट्रैप जैसे मामलों का शिकार हो रहे हैं ।
महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने दी ये जानकारी
जिला स्तर पर विभिन्न मामलों की सुनवाई करने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने बताया कि वे सात शिकायतों की जांच के लिए आई थी लेकिन उनके सामने कई नई शिकायतें भी आई है । इस दौरान मीडिया से बातचीत में रेनू भाटिया ने कहा कि भारत में अपनी पत्नी को छोड़कर विदेश में जाकर दूसरा विवाह करने वाले लड़कों के साथ सख्ती की जायेगी । ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे है इसलिए ऐसे आरोपियों को एंबेसी की मदद से वापस डिपॉट किया जाएगा ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके । वही उन्होंने लिव के मामलों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग लिव इन को हद से अधिक आजादी के तौर पर ले रहे है । इस तरह के रिश्ते से जन्मे बच्चों के भविष्य के बारे में कोई विचार नहीं करते जो कि बेहद गलत है ।
कोई भी गलत करेगा इसके खिलाफ कार्रवाई होगी
लगातार सामने आ रहे हनी ट्रैप के केस को देखते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि सरकारी अधिकारी और अच्छे पढ़ें लिखे महिला पुरुष भी सोशल मीडिया के जाल में फंस कर शिकार हो रहे है । वही उन्होंने महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है । कोई भी गलत करेगा इसके खिलाफ कार्रवाई होगी ।







