Home Ambala भारतीय मौसम विभाग ने मनाया 150वा स्थापना दिवस…विभाग की उपलब्धियों और...

भारतीय मौसम विभाग ने मनाया 150वा स्थापना दिवस…विभाग की उपलब्धियों और चैलेंज के बारे में दी जानकारी

225
0
अम्बाला,15 जनवरी ( TSN)-अंबाला में आज भारतीय मौसम विभाग के कार्यालय में धूमधाम से 150वे स्थापना दिवस को मनाया गया. इस दौरान आम जनता और विभिन्न विभाग के अधिकारियों को मौसम विभाग की उपलब्धियां और चैलेंज के बारे में बता कर शुरुआत से आज तक के सफर के बारे में बताया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। समय के साथ-साथ भारतीय मौसम विभाग में भी खूब तरक्की की है और अंबाला में आज मौसम विभाग ने अपना 150वा स्थापना दिवस सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर बनाया है.इस दौरान सभी को मौसम विभाग की उपलब्धियां और चैलेंज के बारे में बताया गया। अब  मौसम बदलने से पहले ही मालूम पड़ जाता है की बारिश आने वाली है या फिर ठंड बढ़ने वाली है और अपने इन्हीं 150 सालों का सफर आज मौसम विभाग ने मनाया है.
इस बारे में अंबाला मौसम विभाग दफ्तर के मेट्रोलॉजिस्ट JS नैन ने बताया कि आज भारत मौसम विभाग के 150वे स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है.अंबाला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सभी विभागों से अधिकारियों को आमंत्रित किया गया.इस दौरान आम जनता को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि आज के दिन सभी को मौसम विभाग की उपलब्धियां चैलेंज के बारे में बताया गया है और आज लोगों को घर पर बैठे ही व्हाट्सएप पर मौसम बदलने की पूरी जानकारी मिल जाती है. शुरुआत से लेकर अब तक के सफर के बारे में लोगों को बखूबी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here