15 जनवरी, यमुनानगर–यमुनानगर में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं.ऐसा ही एक मामला जगाधरी हूडा सेक्टर 17 से सामने आया है.जहां एक घर से चोर दीवार फांदकर 12 हजार कैश, 1 हीटर और पानी की टोंटिया ही चोरी कर फरार हो गए।यमुनानगर में एक ताला बंद ऑफिस में दो चोरों ने दो ऑफिस को तसल्ली से चेक किया उसमें रखा कैश, हार्ड डिस्क, रूम हीटर और पानी की टूटीयां तक चोरी कर ले गए।उनकी यह करतूत एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
पीड़ित ने हुड्डा सेक्टर 17 पुलिस को शिकायत दी। अपनी शिकायत में एडवोकेट अमित भाटिया ने बताया कि उसका ऑफिस सेक्टर 17 स्थित एक मकान में बना हुआ है। 2 अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और खिड़की की ग्रील तोड़कर काउंटर में रखा.12 हजार रुपए कैश और पानी की टोंटिया चोरी कर कर मौके से फरार हो गए. डॉ राजन ने बताया कि वहीं साथ ही मौजूद एक निजी डॉक्टर के यहां से भी ग्रिल तोड़कर टोंटिया भी चोरी कर ले गए हैं. फिलहाल मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गयी है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.







