Home Haryana कांग्रेस प्रदेश में शुरू करेगी घर-घर कांग्रेस अभियान, जानिए क्या रहेगा अभियान...

कांग्रेस प्रदेश में शुरू करेगी घर-घर कांग्रेस अभियान, जानिए क्या रहेगा अभियान का उद्देश्य

152
0
करनाल(TSN):  नए साल से कांग्रेस ने नई रणनीति की शुरुआत करनाल से कर दी है। सोमवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। मंच से भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की हरियाणा में कांग्रेस ने भाजपा,जेजेपी सरकार की पोल खोलने के लिए कई कार्यक्रम चलाए और अब घर घर कांग्रेस अभियान शुरू किया जाएगा।  हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी- जेजेपी ने मिलकर जनता को ठगा है।
हुड्डा ने कहा कि उनके शासन में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में देश में नंबर एक पर था लेकिन आज बेरोजगारी और अप+राध में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा की भाजपा राज में हरियाणा पर कर्ज 70 हजार करोड़ से बढ़ कर साढ़े चार लाख करोड़ हो गया है। वहीं राम मंदिर पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा राम सबके है उन्हे मंदिर उद्घाटन का न्यौता नहीं मिला तो क्या हम पहले भी गए है और आगे भी जाएंगे।
एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलेगा 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलेगा और ये हम लेकर लाएंगे। उन्होंने कहा की नहर का कार्य हमारे समय में शुरू हुआ था और हम  पानी हरियाणा में पानी लाएंगे। वहीं उन्होंने राजस्थान में बीजेपी सरकार की ओर से 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने को लेकर सीएम मनोहर लाल पर निशाना लगाया। उन्होंने कहा की खट्टर साहब को पहले हरियाणा में सस्ता सिलेंडर देना चाहिए ।
कांग्रेस की सरकार बनने पर दी जाएंगी 2 लाख नौकरियां
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंच से ऐलान किया की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 2 लाख सरकारी नौकरियां देने के साथ ही 6 हजार पेंशन और महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here