अंबाला (अंकुर कपूर): राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों कश्मीर में हैं। जिसको लेकर अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया ने कश्मीर पहुंची यात्रा को लेकर कांग्रेस सांसद पर तंज कसा। कटारिया ने कहा कि वे राहुल से पूछना चाहते हैं क्या वो कश्मीर के लोगों को ये बताएंगे मेरे नाना-परनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही कश्मीर के विभाजन का षड्यंत्र रचा था। क्या राहुल गांधी कश्मीर की जनता और देश की जनता को बताएंगे कि भारत को सिक्योरिटी काउंसिल में स्थायी सदस्यता मिल रही थी। उन्होंने कहा कि आज हम कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं कि यह स्थाई सदस्यता हमें दिलवाओ।
हरियाणा सरकार द्वारा संत रविदास जी की जयंती को मनाने के लिए 3 फरवरी को 3 जगह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर भी सांसद ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी की जयंती मनाने के लिए एक कार्यक्रम यमुनानगर में आयोजित होगा, जिसका संयोजक उन्हें बनाया गया है। वहीं दूसरा कार्यक्रम नरवाना में आयोजित होगा। वहां पर कृष्ण पंवार को संयोजक बनाया गया है तो वहीं तीसरा कार्यक्रम गुड़गाव में होगा, जहां पर कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल को संयोजक बनाया गया है।







