अम्बाला, 13 जनवरी ( TSN)-पंजाबियों का त्यौहार लोहड़ी आज पूरे देश में मनाया जा रहा हैं ! इसी कड़ी में आज अंबाला में भी लोहड़ी का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है ! हालांकि ये पंजाबियों का त्यौहार है लेकिन इसको अब सभी धर्मो के लोग मनाने लगे है.
अंबाला के आजाद नगर की एक गली की खास बात है कि इस गली में हर साल लड़कियों की भी लोहड़ी मनाई जाती है लोगों का कहना है कि आज लड़कियां किसी भी फील्ड में लड़कों से कम नहीं है ! आग जलाकर उसमें तिल की रेवड़ी , गजक , पॉपकॉर्न मूंगफली डालकर लोहड़ी सेलिब्रेट किया गया ! इस मौके पर लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा भी की साथ ही एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई भी दी !






