करनाल, 11 जनवरी –केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर
ने कहा कि उन्हें ट्रेन में यात्रा करना अच्छा लगता है और सुखद महसूस होता है। वह आज करनाल रेलवे स्टेशन से दिल्ली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन में रवाना हुए। करनाल रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सफर तो हर किसी को करना होता ही है लेकिन सफर सुविधाजनक हो तो अच्छा रहता है। सबसे सुविधाजनक सफर मुझे मेट्रो का लगता है और उसके बाद किसी भी ट्रेन का।
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि ट्रेन का सफर उन्हें इसलिए बढ़िया लगता है क्यूंकि ट्रेन में बैठकर थकावट कम होती है। ट्रेन में बैठकर काम करने का समय मिल जाता है। जितनी सुविधा से हम ट्रेन में यह सब काम कर लेते हैं उतनी सुविधा से हम ना तो अपनी गाड़ी में और ना ही हवाई जहाज में यह सब काम कर सकते हैं।
पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान देगी तो देखेंगे
वहीं HMPV के वायरस के सवाल पर मनोहरलाल ने कहा कि देश के हेल्थ मनिस्टर जेपी नड्डा ने कहा है कि यह वायरस इतना रिस्की नही है। हर वर्ष इस प्रकार के वायरस आते है किंतु इसका इलाज है,लेकिन लोग फिर भी सावधानी जरूर बरते।वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मैं कोई भविष्य वक्ता तो नही हूँ। अगर पार्टी जिम्मेदारी देगी तो देखेंगे।







