Home Crime अरावली में 6000 से ज्यादा अवैध मकानों पर गिरने वाला है बुलडोजर,...

अरावली में 6000 से ज्यादा अवैध मकानों पर गिरने वाला है बुलडोजर, जिला प्रशासन ने भेजे नोटिस

212
0

फरीदाबाद | फरीदाबाद की अरावली पर्वतमाला में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत करीब 6,000 मकानों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन मकानों के मालिकों को 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। तय समय सीमा के बाद अवैध निर्माणों पर बड़े पैमाने पर बुलडोजर चलाए जाएंगे।

प्रशासन पहले ही कुछ इलाकों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर चुका है। इसमें छह बुलडोजरों को तैनात किया गया है। यह अभियान विशेष रूप से अरावली क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आनंगपुर, आंखिर, लकड़पुर और मेवला महाराजपुर गांवों में सबसे अधिक अवैध निर्माण पाए गए हैं। इन गांवों में कुल 6,793 अवैध निर्माणों की पहचान की गई है। वन विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में भी इसकी पुष्टि हुई थी। हालांकि, अब तक केवल 50 निर्माण ही गिराए जा सके हैं।

प्रशासन ने इन सभी निर्माणों की सूची तैयार कर मकान मालिकों को नोटिस थमा दिए हैं। वन विभाग की ओर से इस वर्ष की शुरुआत में भी इन 700 से ज्यादा स्थानों पर अवैध निर्माणों को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इस बीच हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली और निर्देश दिया कि अवैध निर्माण हटाने के बाद मलबा तुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में किसी भी सूरत में मलबा नहीं रहना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माणकर्ताओं को 15 दिन की मोहलत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here