Home Crime करनाल में साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़

करनाल में साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़

143
0

करनाल | साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के तार चीन बैठे मास्टरमाइंड से जुड़े हुए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमीशन पर बैंक खातों की डिटेल चीन भेजते थे। इसके बाद चीन में मौजूद मास्टरमाइंड उन खातों में ठगी से हासिल पैसे ट्रांसफर करता और फिर उन्हें बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी में बदलकर मुनाफा कमाता।

ऐसे चलता था साइबर फ्रॉड का खेल

करनाल साइबर थाने के एसएसआई मुकेश ने बताया कि आरोपी कमीशन पर लोगों से बैंक अकाउंट हासिल करते थे। फिर ये अकाउंट डिटेल चीन में बैठे मास्टरमाइंड को भेज दी जाती थी। ठगी से प्राप्त रकम तुरंत बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी खरीदने में लगाई जाती थी, जिससे बड़े पैमाने पर फायदा उठाया जाता था।

दिल्ली से भी एक आरोपी दबोचा गया

पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल में एक युवक कमीशन पर बैंक खाते इकट्ठा कर रहा है। इसी आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने आया। पुलिस ने दिल्ली से भी एक आरोपी को पकड़ा है, जिसके पास से करीब 15 बैंक खाते बरामद हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here