अम्बाला, 10 जनवरी -किसान नेता डालेवाल के आदेशों के बाद आज अंबाला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने सरकार की शव यात्रा निकालते हुए सरकार का पुतला फूंका । इस दौरान किसानों ने अगली रणनीति बताते हुए कहा कि अब 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रकट करेंगे।
किसान आंदोलन 0.2 के चलते काफी लंबा समय हो गया है.वही किसान नेता डालेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए लगभग 46 दिन हो गए है। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किसान नेता डालेवाल ने आज सभी जगह पर सरकार का पुतला फूंकने के आदेश दिए थे. इसी कड़ी के चलते अंबाला के विभिन्न गांव में किसानों ने आज सरकार की शव यात्रा निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस बारे में जानकारी देते हुए किसानों ने कहा कि आज हर जगह सरकार का पुतला फूंका गया है.किसान अपनी मांगो को लेकर काफी समय से बॉर्डर पर डटे हुए है लेकिन सरकार उन्हें अनदेखा कर रही है। इसके साथ ही किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है।






