अंबाला (एकता): ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब दिल्ली से अंबाला का सफर कम समय में ही पूरा होगा। सूत्रों के मुताबिक अब ट्रैक पर 160 की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत भी मिलेगी।
बताया जा रहा है कि अभी तक इस ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ती थी। जिससे सफर काफी लंबा होता था। लेकिन वहीं समय यात्रियों के लिए बचेगा। जल्द ही दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसी के चलते अब रेलवे फाटकों को भी हटाया जाएगा, वहां कहीं अंडरपास तो कहीं ब्रिज बनाए जा रहे हैं।







