रेवाड़ी (अंकुर कपूर): धान की खरीद को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़ी बातें कही। हरियाणा श्रीअब सिल्वर से गोल्ड कैटेगरी में शामिल हुआ है। दुष्यंत ने कहा कि धान खरीद को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। पिछले साल से ज्यादा इस साल धान का उठान हुआ है। मंडियों से लिफ्टिंग लगातार जारी है। किसानों को जल्द से जल्द पेमेंट की जा रही है। उन्होंने कहा कि 98% किसानों का डिजिटल के जरिए भुगतान हो रहा है। सभी मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन करा रहे हैं।
चौटाला ने कहा कि ग्रोथ रेट में हरियाणा का बेहतर प्रदर्शन है। इस साल बहुत अच्छा GST कलेक्शन हुआ है। अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। सभी डिस्टलरी का CCTV से प्रदर्शन हो रहा है। डिस्टलरी में POS लीडर बैंड लगाया गया है। कोरोना काल में भी आबकारी से बेहतर टैक्स मिला है। पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। दुष्यंत चोटाला ने कहा कि सीईटी परीक्षा पारदर्शिता के साथ समाप्त हुई। शांतिपूर्ण चुनाव हुए, आगे भी चुनाव शांतिपूर्ण रहेंगे। 9 दिसंबर को JJP के 5 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित है।







