हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- 5 राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम आने में अब कुछ ही समय बचा है। सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही है। ऐसे में 5 राज्यों में हुए चुनावो का असर हरियाणा की राजनीती पर भी पड़ेगा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने 5 राज्यों में हुए चुनवों में भाजपा की जीत का दावा किया है। कंवरपाल ने कहा की भाजपा ने अच्छा कार्य किया है। वही उन्होंने आप नेता अनुराग ढांडा द्वारा जहरीली शराब मामले में लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी ।
आप नेता अनुराग ढांडा के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
कंवरपाल गुज्जर ने कहा की यह दिल्ली की तरह करोड़ो का घोटाला नहीं है, यह एक आपराधिक गतिविधि थी,जिसपर हरियाणा सरकार ने तुरंत एक्शन लेकर कार्यवाही की और आज सभी आरोपी जेल में बंद है। कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा बहुत अच्छे से हरियाणा में चल रही है। लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है की अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए, वर्तमान सरकार लोगों के अधिकारों के लिए काम कर ही है। आज घर बैठे लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में हर जगह विकास किया जा रहा है। जनता को आत्मनिर्भर बनने का काम भी किया जा रहा है। कंवरपाल गुज्जर ने कहा की सरकार की दूरदर्शी सोच के कारण ही आज जनता भाजपा को पसंद करती है। हरियाणा के स्कूल शिक्षा,वन, एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल जगाधरी के गांव अराइयां वाला , कलेसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालो का निरीक्षण किया । वही उन्होंने सभी को 2047 तक आत्म निर्भर और विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई । इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंच से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को अवगत करवाया। कैबिनेट मंत्री ने जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर उसका समाधान किया







