Home Palwal पलवल के कपिल बैंसला ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम...

पलवल के कपिल बैंसला ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम नायब सैनी ने दी बधाई

335
0

Palwal,20August

कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के पलवल जिले के गांव मुनीरगढ़ी के बेटे कपिल बैंसला ने देश का नाम रोशन किया है। कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कपिल बैंसला को फोन कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम और पूर्व विधायक दीपक मंगला ने भी कपिल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।गांव मुनीरगढ़ी में कपिल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जश्न का माहौल है। परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि कपिल बचपन से ही खेलों का शौकीन रहा है और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here