फतेहाबाद (एकता): आपने सुना और देखा होगा कि बरसात का मौसम आते ही घरों में सांप,कीड़े-मकोड़े निकल आते हैं। लेकिन फतेहाबाद में कुछ अलग ही देखने को मिला। जिससे परिवार के होश उड़ गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार यहां एक घर में 2 फीट की छिपकली देखी गई। इतनी लंबी छिपकली को देखकर सभी घबरा गए। पूरे मोहल्ले में यह खबर फैल गई।

परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू के लिए वन्यजीव रक्षक को बुलाया। काफी समय बाद 2 फीट लंबी छिपकली को बरामद कर लिया गया। गनीमत यह रही कि छिपकली ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। वन्यजीव रक्षक ने उसे सही सलामत रेस्क्यू किया। इसके बाद इसे जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि अगर छिपकली किसी को काट लें तो उसका इलाज करवाना चाहिए।








