Home Haryana भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन. किसानों की नई कृषि विपन नीति...

भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन. किसानों की नई कृषि विपन नीति वापस लेने की मांग

238
0
करनाल,11 मार्च –करनाल जिले के महात्मा गांधी चौक के पास भारतीय किसान यूनियन ने सरकार की कृषि विपणन बाजार नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।भाकियू का आरोप है कि सरकार तीन कृषि कानून के प्रावधानों को नए रूप में लागू करने की कोशिश कर रही है.जिससे मजदूरों ,किसानों और मंडियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष की जुबानी:
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मां ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार यह नीति औद्योगिक लोग को लाभ पहुंचाने के लिए लाई है,जिससे अनाज मंडियां खत्म हो जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि मंडियों का और ज्यादा विस्तार करें लेकिन इसके बजाय उन्हें कमजोर करने का काम किया जा रहा है।
उद्योगपतियों के कर्ज माफ और आम जनता पर टैक्स:
 रतन मान ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों का 12 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर सकती है लेकिन किसानों और आम जनता पर भारी टैक्स लगाकर उनकी कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है जिसके कारण आम जनता परेशान हो रही है लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को अनदेखा कर रही है।
नीति को रद्द करने की मांग:
भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी पंजाब सरकार की तर्ज पर नीति को रद्द कर केंद्र सरकार को लौटा दे। संगठन ने कहा है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो गांव से लेकर प्रदेश तक बड़े प्रदर्शन होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी उन्होंने कहा अगर सरकार ने हमारी इन मांगों पर गौर नहीं किया तो यह प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो जाएगा उन्होंने कहा की सरकार किसानों के धैर्य को आजमाएं ना वरना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here