रोहतक (अंकुर कपूर):रोहतक जिले का चिड़ी गांव पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यहां पर 12 नवंबर को हुए पंचायत चुनाव में हारने के बाद भी एक प्रत्याशी का ढोल बाजे के साथ सम्मान किया गया।यही नहीं ग्रामीणों ने अपनी जेब से पैसे इकट्ठा कर 2 करोड़ 11 लाख रुपए नगद वह एक बड़ी गाड़ी भी सम्मान स्वरूप भेंट की है। इसके पीछे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में भाईचारा बना रहे और प्रत्याशी का हौसला न टूटे इसलिए यह सम्मान किया गया है। वहीं चुनाव में हारे प्रत्याशी धर्मपाल का कहना है कि
ग्रामीणों का यह सम्मान देखकर वह हारे नहीं बल्कि उन्होंने जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि जीते हुए प्रत्याशी से भी उन्हें कोई द्वेष नहीं है और वह चाहते हैं कि अब गांव में समान विकास हो उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का यह सम्मान देखकर वह बेहद खुश है। वही सम्मान समारोह में आए खाप प्रतिनिधि भलेराम का कहना है वो कि 485 गांव का खाप प्रधान है और वह घोषणा करते हैं कि धर्मपाल को खाप पंचायत में बड़ा पद दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें भी धर्मपाल को सम्मानित करेगी। गौरतलब है कि 12 नवंबर को रोहतक जिले के चिड़ी गांव में हुए पंचायत चुनाव में धर्मपाल 66 वोटों से गांव के ही नवीन दलाल से हार गए थे।