कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी – कुरुक्षेत्र ट्रैफिक पुलिस ने नव वर्ष पर यातायात नियमों की अवेहलना करने वालों के चालान ना काटकर उनको गुलाब के फूल देकर प्यार से समझाया कि सुधर जाओ चूंकि आज साल का पहला दिन है. इसलिए प्यार से समझा रहे है.यातायात प्रभारी ने कहा कि नियमों की पालना करें.खुद भी सुरक्षित रहे दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे.
ट्रैफिक पुलिस डीएसपी रोहतास चन्द से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज जो लोग यातायात नियमो की पालन नहीं कर रहे खासकर हेलमेट नहीं पहन रहे सीट बेल्ट नहीं लगा रहे या अन्य नियम की अवहेलना कर रहे हैं उन्हें जागरूक किया जा रहा है. उन्हें गुलाब का फूल दिया जा रहा है और समझाया जा रहा है कि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे.







