Home Haryana स्वास्थ्य खराब होने के कारण जनता दरबार में नहीं पहुंच सके अनिल...

स्वास्थ्य खराब होने के कारण जनता दरबार में नहीं पहुंच सके अनिल विज तो लोगों ने PA को सौंपी फाइल

194
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगने वाला गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार स्वास्थ्य खराब होने के कारण रद्द कर दिया गया था, लेकिन फिर भी सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्या का शिकायत पत्र अनिल विज के PA को सौंपा। एक बार फिर ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग से जुड़ी आई। दरबार में आए फरियादियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही इसके चलते वह आज गृह मंत्री के पास आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान गृह मंत्री जरूर करेंगे।

ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि गृह मंत्री के निर्देशानुसार जो फरियादी 1:00 बजे से पहले यहां पर पहुंचे हैं उनकी शिकायतें ले ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो सभी लोगों को पता चल ही गया था कि गृह मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस हफ्ते जनता दरबार नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी जिन लोगों को पता नहीं चला वह जनता दरबार में आए और उनकी शिकायत उनके पीए द्वारा ले ली गई हैं। लोगों को समझा कर भेज दिया गया है कि आपकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज तक पहुंच जाएगी। इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज का स्टाफ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here