Home Haryana सानिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर पहुंची शाहाबाद…विधायक रामकरण काला...

सानिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर पहुंची शाहाबाद…विधायक रामकरण काला ने किया स्वागत

223
0
शाहाबाद, 1 जनवरी – नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय हरियाणा की बेटी सानिया छोटी सी उम्र में बड़ा काम कर रही है। सानिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़कर कर लोगों को जागरुक कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर हरियाणा की बेटी सानिया कश्मीरी से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़कर कर लोगों को जागरुक कर रही है। सानिया हर रोज 50 किलोमीटर दौड़ती है। और जहां पर ठहराव किया जाता है। वहां पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। वहीं सानिया के साथ उसके माता-पिता अध्यापक सहित डॉक्टरों की टीम भी साथ-साथ चल रही है।
 वही आज हरियाणा की बेटी सानिया अपने अभियान के 20 वे दिन शाहाबाद पहुची है।यहाँ पर पहुंचने पर शाहबाद विधायक रामकरण काला ने बेटी सानिया का स्वागत किया है। और उसका हौसला बढ़ाया है। हरियाणा की बेटी सानिया ने बताया कि उनको यह प्रेरणा सोफिया खान से मिली है। जिसमें उसके माता-पिता सहित स्कूली अध्यापक वह समाजसेवी उसका सहयोग कर रहे है।उन्होंने कहा कि वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर यह अभियान चलाया है और वह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक दौड़कर इस अभियान को पूरा करेगी। शाहबाद विधायक रामकरण काला ने कहा कि हरियाणा की बेटी सानिया से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस बेटी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जो अभियान चलाया वह उसकी सहरानीय है।विधायक रामकरण काला ने कहा कि वह शाहाबाद में पहुंचने पर बेटी सानिया का स्वागत करते हैं और उसके उज्जवल भविष्य की भी कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here