Home Haryana पृथला विधानसभा के पांच गांव में हुआ जन संवाद… लोगों ने बताई...

पृथला विधानसभा के पांच गांव में हुआ जन संवाद… लोगों ने बताई अपनी समस्याए

177
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)– पृथला विधानसभा के बुखारपुर और दयालपुर गांव का संयुक्त जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना और ज्यादातर शिकायतों का मौके पर निपटारा किया ।
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने जहां मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया,वहीं उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए लोगों के सरकारी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड परिवार पहचान पत्र राशन कार्ड इत्यादि जैसी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जमीन संबंधी शिकायतों को लेकर पुलिस के अधिकारियों को भी गहन जांच करके हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बुढ़ापा पेंशन को लेकर कई बुजुर्गों ने अपनी शिकायत रखी जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया । इस जन संवाद के दौरन उनके साथ पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नैनपाल रावत भी उपस्थित रहे ।
गांव के विकास को लेकर कई मांगे  आई सामने
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने  कहा कि गांव के सरपंच ने गांव से संबंधित शिकायतें रखी हैं जिनका निवारण करने की कोशिश की जा रही है, साथ ही गांव वासियों की समस्याओं का भी समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास को लेकर कई मांगे सामने आई हैं जिन्हें मुख्यमंत्री से बात करके पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने माना कि अभी भी बहुत से अधिकारी ऐसे हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे जिस पर संज्ञान लिया जाएगा और लोगों के काम नहीं रोक जाएंगे । इस मौके पर पृथला विधानसभा के विधायक नैनपाल रावत ने बताया कि प्रदेश में  6500 गांव हैं और सभी गांव में मुख्यमंत्री का जाना संभव नहीं है,  इसलिए विधायकों और मंत्रियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वह जन संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here