Home Haryana सावधान! हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 28 से 3 मार्च के बीच...

सावधान! हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 28 से 3 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

253
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बात दें कि राजधानी में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए हैं। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होगा। वहीं, पंजाब और इससे सटे हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश होगी। रविवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here