Home Sonipat कांग्रेस और विपक्ष विधानसभा चुनावों की हार से बौखला गई – कृष्णपाल...

कांग्रेस और विपक्ष विधानसभा चुनावों की हार से बौखला गई – कृष्णपाल गुज्जर

129
0
23 दिसंबर, सोनीपत— आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए तो हरियाणा के अलग अलग जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए.सोनीपत के गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिसमें देश के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर जुबानी हमला बोला,तो किसान आंदोलन पर बोले कि आज देश का किसान एनडीए के साथ खड़ा है, दिल्ली में होने वाले आगामी चुनावों में जनता तय करेगी किसकी सरकार बनेगी ।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार हर वर्ष हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा कर रही हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार रोजगार मेलो का आयोजन भी करती है.आज हरियाणा के सोनीपत में गांव खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने 119 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए, इस मौके पर कृष्णपाल गुज्जर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि  कांग्रेस और विपक्षी देश के विकास में बाधा डालने का काम कर रहे है.बीजेपी और पीएम मोदी के राज में आज देश विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. कांग्रेस विधानसभा चुनावों में हुई हार से बौखला गई है.कांग्रेस ने संसद को अपमानित करने का काम किया है, कांग्रेस देश को जातियों में बांटकर राज करना चाहती है ,कांग्रेस ने बाबा भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया।
किसान एनडीए के साथ खड़ा है – गुज्जर
किसान आंदोलन पर कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि किसान और किसानों की हितों की सरकार की प्रार्थमिकता हमेशा रही है.आज देश का किसान एनडीए के साथ है किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन पर बोलते हुए कहा कि किसानों के लिए सरकार ने बातचीत के रास्ते हमेशा खोल रखे है, बातचीत से ही समाधान निकलेगा,दिल्ली में होने जा रहे चुनावों पर  कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगो के साथ धोखा किया,चुनाव में पता चल जाएगा कौन जीतेगा कौन हारेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here